Home » जीवन शैली » नीति घाटी में भारी बारिश का कहर, तमक नाला उफना : वैली ब्रिज बहा

नीति घाटी में भारी बारिश का कहर, तमक नाला उफना : वैली ब्रिज बहा

Share This Article

गोपेश्वर। चमोली जिले की नीति घाटी में सोमवार शाम हुई भारी बारिश के बाद तमक नाला अचानक उफान पर आ गया। तेज बहाव के कारण ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमक नाले में बनाया गया वैली ब्रिज बह गया। पुल के बहने से नीति घाटी में वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, 123 बीआरटीएफ सुराईथोटा की ओर से निर्मित वैली ब्रिज अत्यधिक जल प्रवाह की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त होकर बह गया। घटना में एक व्यक्ति और एक वाहन के बहने की सूचना है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया।

सुरक्षा के मद्देनजर मलारी की ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। प्रशासन और सुरक्षा बलों की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं। संभावित राहत एवं बचाव कार्य के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं।

उधर, तमक नाले में बढ़े जल प्रवाह के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से मुनादी कर लोगों को नदी-नालों से दूर रहने और सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 8 5 8 2
Users Today : 107
Users Yesterday : 361