
.धारा-नौलों और नदियों के संरक्षण के लिए 120 करोड़ रुपये की परियोजनाएं तैयार
POOJA SINGH देहरादून। सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में सचिव जलागम दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में जल स्रोतों, धारों-नौलों और नदियों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन को लेकर राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति की सातवीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेशभर में संचालित नदी पुनर्जीवन, भू-जल पुनर्भरण, धारा-नौला संरक्षण तथा “एक जनपद–एक नदी” योजना की










