Home » नेशनल » Uttarakhand News:आरटीआई, मांगी गई सूचना लंबी है तो जवाब पाने के लिए करना होगा अतिरिक्त भुगतान

Uttarakhand News:आरटीआई, मांगी गई सूचना लंबी है तो जवाब पाने के लिए करना होगा अतिरिक्त भुगतान

Share This Article

सूचना के अधिकार के अंतर्गत मांगी गई जानकारी आवेदनकर्ताओं को निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। सूचना का आवेदन करने के लिए आवेदक को केवल दस रुपये की फीस देनी होती है लेकिन यदि मांगी गई सूचना अधिक लंबी है तो इसके लिए आवेदक को अतिरिक्त फीस का भुगतान करना होगा।

राज्य सूचना आयुक्त कुशला नंद ने एक मामले की सुनवाई के दौरान माना कि किसी आवेदक को कोई सूचना उपलब्ध कराने के लिए मूल दस्तावेज की प्रतिलिपि बनाने के लिए निर्धारित शुल्क देना नियमों के अनुसार सही है। उन्होंने कहा कि सूचना अधिकारी केवल अपने अधिकार क्षेत्र की जानकारी देने के लिए बाध्य है। उससे यह अपेक्षा नहीं की जा सकती कि जो सूचना उसके अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आती, वह उसे एकत्र कर आवेदक को उपलब्ध कराएगा।

क्या था पूरा मामला

सूचना के अधिकार के अंतर्गत आवेदक मुकेश कुमार ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग द्वारा जारी एक टेंडर, इसके अंतर्गत हुए कार्य और इसके निरीक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी मांगी थी। सूचना अधिकारी ने 2926 पृष्ठों की जानकारी देने के लिए आवेदक से 5851 रुपये की फीस की मांग की थी। यह सूचना नियमों के अनुसार प्रतिलिपि बनाने की लागत होती है जो आवेदक को वहन करनी होती है।

ये भी पढे़ं…Uttarakhand: पांचवीं तक पढ़ा है पाकिस्तानी गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा रुड़की का आरोपी मुशर्रफ, उगला पूरा सच

मुकेश कुमार ने इसके विरोध में प्रथम और बाद में द्वितीय अपील दाखिल किया था। उक्त मामले में राज्य सूचना आयुक्त ने आवेदक को 50 पृष्ठों की जानकारी मुफ्त में देने की अनुशंसा की। इससे अधिक जानकारी की मांग होने पर आवेदक को अतिरिक्त धनराशि का भुगतान करना होगा। हालांकि उन्होंने कहा कि आवेदक चाहे तो संबंधित कार्यालय पहुंचकर मूल दस्तावेजों को स्वयं देखने के लिए स्वतंत्र है।


 

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 1 9 1 4
Users Today : 26
Users Yesterday : 86