चारधाम यात्रा में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में प्रोटोकॉल के तहत वीआईपी अतिथियों से दर्शन के लिए 1100 रुपये शुल्क लिया जाएगा। इस संबंध में बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने आदेश जारी कर दिए हैं। धामों में लाइन में लगने वाले श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन व भीड़ नियंत्रण के लिए बीकेटीसी ने यह निर्णय लिया है।
इन दिनों चारधाम यात्रा चरम पर है। बदरीनाथ व केदारनाथ में तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। विभिन्न राज्यों से आने वाले तीर्थयात्री वीआईपी सिफारिश लेकर मंदिर परिसर के गेट नंबर दो पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में परिसर में भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था पैदा हो रही है। बीकेटीसी ने सामान्य श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन को प्राथमिकता देते हुए मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) में संशोधन कर दिया है।
Post Views: 16














Users Today : 53
Users Yesterday : 127