हरिद्वार(POOJA SINGH) उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए प्रवेश का अवसर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रचार सामग्री में पत्रकारिता को समाज में सकारात्मक बदलाव और जनहित के मुद्दों को सामने लाने के साथ बेहतर करियर का माध्यम बताया गया है। प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को पत्रकारिता के विभिन्न व्यावहारिक क्षेत्रों से परिचित कराने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान टीवी एंकरिंग एवं समाचार प्रस्तुति, वीडियो पत्रकारिता, कैमरा संचालन, डिजिटल सामग्री निर्माण, समाचार लेखन, सोशल मीडिया प्रबंधन, कैमरा संचालन एवं वीडियो संपादन जैसे क्षेत्रों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा जनसंपर्क अधिकारी, विज्ञापन एवं ब्रांड विशेषज्ञ, कार्यक्रम प्रबंधन तथा डिजिटल माध्यमों से जुड़े कार्यक्षेत्रों में भी रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी गई है।
प्रचार सामग्री में पत्रकारिता को केवल एक पाठ्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सच्चाई को सामने लाने का माध्यम बताया गया है। विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने, शासन-प्रशासन से सवाल करने तथा सामाजिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रखने के लिए पत्रकारिता के माध्यम से तैयार करने पर जोर दिया गया है।
विश्वविद्यालय की ओर से इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि से पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की ओर से जारी संपर्क नंबर 9319051030 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अगस्त होने के कारण इच्छुक विद्यार्थियों के पास आवेदन के लिए सीमित समय बचा है।














Users Today : 107
Users Yesterday : 361