हरिद्वार। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में सहायिका के पद पर तैनात पीआरडी गीता राजपूत की माता मुन्नी चौहान का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 78 वर्ष की थीं। उनके निधन की सूचना से परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को खड़खड़ी श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र एवं सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोजनंद ने मुखाग्नि दी।
मुन्नी चौहान के अंतिम संस्कार में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी रतीलाल साह, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, सूर्यकांत बेलवाल, राकेश वालिया, अनिल बिष्ट समेत विभागीय अधिकारी और पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना की। अंतिम संस्कार के दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन रहा।














Users Today : 57
Users Yesterday : 316