हरिद्वार। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला, विधानसभा और विभिन्न संगठनात्मक इकाइयों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपकर चुनावी तैयारियों को गति देने का प्रयास किया है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन के साथ सामने आई सूचियों में हरिद्वार और रुड़की के कई नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है।
चुनाव से पहले संगठनात्मक नियुक्तियों को कांग्रेस की चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी की ओर से विधानसभा क्षेत्रों और जिला इकाइयों में प्रभार तय करने का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर संगठन को सक्रिय करना और आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय मजबूत करना है। पार्टी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती देने की अपेक्षा की है।
————-
हरिद्वार और रुड़की में इन नेताओं को जिम्मेदारी
जारी सूची के अनुसार, हरिद्वार शहर में नरेंद्र राणा को जिला महासचिव, हरिद्वार ग्रामीण में दर्शन लाल को जिला उपाध्यक्ष और रुड़की ग्रामीण में संजय जैन को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। विधानसभा स्तर पर हरिद्वार में संजय सैनी, बीएचईएल रानीपुर में प्रदीप चौधरी, ज्वालापुर में राजीव चौधरी, भगवानपुर में स्वाति नेगी, झबरेड़ा में प्रवीण त्यागी, पिरान कलियर में अशोक धीमान, रुड़की में संजय शर्मा, खानपुर में प्रणय प्रताप सिंह, मंगलौर में विनीत भट्ट, लक्सर में शाहिद हसन और हरिद्वार ग्रामीण में ओमप्रकाश सैनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।














Users Today : 50
Users Yesterday : 316