हरिद्वार (प्रवीण कुमार) कनखल स्थित अटल अखाड़ा में शनिवार को आठ अखाड़ों के प्रमुखों की बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। महानिर्वाणी अखाड़ा के श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज को अध्यक्ष और निर्मोही अखाड़ा के श्रीमहंत राजेंद्र दास को महामंत्री चुना गया। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा।
बैठक में दुर्गादास महाराज को उपाध्यक्ष, विष्णुदास महाराज को मंत्री और जसविंद्र सिंह महाराज को कोषाध्यक्ष बनाया गया। महंत भगत राम, महंत मुरलीदास और महंत ज्ञानेश सिंह को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि परिषद हरिद्वार कुंभ की तैयारियों, संत समाज के हितों और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि शासन के साथ होने वाली बैठकों में कुंभ सहित विभिन्न मुद्दों पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।














Users Today : 27
Users Yesterday : 86