हरिद्वार (POOJA SINGH) सोमवार सुबह श्यामपुर फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद पुलिस और यातायात विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही समय में यातायात बहाल करा दिया। सुबह करीब 4:20 बजे कांगड़ी-श्यामपुर फ्लाईओवर पर रोडवेज बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही सीओ ट्रैफिक, प्रभारी थाना श्यामपुर, यातायात निरीक्षक, चंडी चौकी प्रभारी तथा थाना व ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। हाइड्रा मशीन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त बस और पिकअप को सड़क से हटाकर मार्ग को साफ कराया गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए मेला अस्पताल भिजवाया। राहत एवं बचाव कार्य पूरा होने के बाद यातायात को सामान्य रूप से संचालित कर दिया गया।














Users Today : 110
Users Yesterday : 361