Home » नेशनल » उत्तर रेलवे की नई सौगात, टनकपुर-शाहजहांपुर सीधी ट्रेन सेवा शुरू

उत्तर रेलवे की नई सौगात, टनकपुर-शाहजहांपुर सीधी ट्रेन सेवा शुरू

Share This Article

POOJA SINGH मुरादाबाद। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने टनकपुर-पीलीभीत सवारी ट्रेन का विस्तार शाहजहांपुर तक करने का निर्णय लिया है। इस नई सुविधा का शुभारंभ 6 जुलाई 2026 को पीलीभीत से शाहजहांपुर के लिए उद्घाटन विशेष ट्रेन संख्या 05021 के संचालन के साथ होगा। इसके बाद 7 जुलाई 2026 से ट्रेन संख्या 55322/55323 का नियमित संचालन टनकपुर-पीलीभीत-शाहजहांपुर-टनकपुर मार्ग पर शुरू हो जाएगा।

उद्घाटन विशेष ट्रेन 05021 छह जुलाई को सुबह 10:45 बजे पीलीभीत से रवाना होकर प्रताबपुर, पौटा, भोपतपुर, शेरगंज, बीसलपुर, निगोही सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहरते हुए दोपहर 1:30 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी।

नियमित संचालन के तहत ट्रेन संख्या 55322 प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे टनकपुर से रवाना होकर 11:15 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 55323 दोपहर 12:45 बजे शाहजहांपुर से चलकर शाम 4:50 बजे टनकपुर पहुंचेगी। इस सेवा से टनकपुर और शाहजहांपुर के बीच पहली बार सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

रेलवे के अनुसार इस मार्ग विस्तार से विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और स्थानीय यात्रियों को किफायती, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

मार्ग विस्तार के कारण ट्रेन संख्या 55351 पीलीभीत-शाहजहांपुर सवारी गाड़ी के पीलीभीत से शेरगंज के बीच संचालन समय में 7 जुलाई से आंशिक बदलाव किया गया है। यह ट्रेन अब पीलीभीत से दोपहर 1:50 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि आगे के अधिकांश स्टेशनों पर पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित होगी।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 1 9 1 5
Users Today : 27
Users Yesterday : 86