Home » नेशनल » सरकार आपके द्वार: एक ही छत के नीचे मिली दर्जनों योजनाओं की सुविधा

सरकार आपके द्वार: एक ही छत के नीचे मिली दर्जनों योजनाओं की सुविधा

Share This Article

POOJA SINGH देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” तथा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत बुधवार को प्रदेशभर में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर, थीम आधारित जनजागरूकता कार्यक्रम एवं विकास प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से शासन-प्रशासन की सेवाएं दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाते हुए हजारों लोगों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविरों में स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, पशुपालन, उद्योग, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, शिक्षा, राजस्व, विद्युत, पेयजल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आयुष, सेवायोजन, मत्स्य, दुग्ध विकास और सहकारिता सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवा वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महालक्ष्मी किट, रोजगार पंजीकरण, छात्रवृत्ति, कृषि एवं पशुपालन सहायता समेत अनेक सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने भी राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री और “मेरी योजना” पुस्तिका का वितरण कर नागरिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। प्रदेशभर में आयोजित शिविरों में 5,300 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जबकि 4,470 से अधिक पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। इस दौरान 415 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 179 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष मामलों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक सुशासन और जनसेवा की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जनसेवा शिविरों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे समय, श्रम और धन की बचत होने के साथ समस्याओं का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित हो रहा है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 2 0 8 0
Users Today : 65
Users Yesterday : 127