Home » नेशनल » अंतिम मतदाता सूची ने चौंकाया, 9.31 लाख नाम हटे तो 1.29 लाख नए जुड़े

अंतिम मतदाता सूची ने चौंकाया, 9.31 लाख नाम हटे तो 1.29 लाख नए जुड़े

Share This Article

हरिद्वार। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। अंतिम सूची में प्रदेशभर में कुल 71,58,949 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें 1,29,872 नए मतदाताओं के नाम भी शामिल किए गए हैं। पुनरीक्षण के दौरान कुल 9,31,685 मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हुए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के अनुसार उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया आठ जून से शुरू हुई थी। उस समय प्रदेश में 79,60,762 मतदाता दर्ज थे। इसके बाद 14 जुलाई को जारी मसौदा मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या घटकर 71,33,785 रह गई थी। इसके बाद दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया तथा उनका निस्तारण किया गया।
अंतिम सूची में मसौदा सूची की तुलना में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। निर्वाचन विभाग ने पुनरीक्षण के दौरान पुराने नामों का सत्यापन करने के साथ पात्र नए मतदाताओं को भी सूची में शामिल किया। विभाग की ओर से अब नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
जिन मतदाताओं के नाम पुनरीक्षण के दौरान सूची से बाहर हो गए हैं, उन्हें दोबारा नाम जुड़वाने का अवसर दिया गया है। ऐसे मतदाता फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 3 3
Users Today : 51
Users Yesterday : 316