Home » कांवड़ यात्रा » सड़क हादसे में खंडित हुआ गंगाजल, पुलिस की सूझबूझ से टला विवाद

सड़क हादसे में खंडित हुआ गंगाजल, पुलिस की सूझबूझ से टला विवाद

Share This Article

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार को क्रिस्टल वर्ल्ड के समीप हुए सड़क हादसे के बाद कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। कार और बाइक की जोरदार टक्कर के बाद अनियंत्रित बाइक गंगोत्री से पवित्र गंगाजल लेकर राजस्थान के अलवर जा रहे एक कांवड़िये से टकरा गई। हादसे में कांवड़िया घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, जबकि उसकी कांवड़ में रखा पवित्र गंगाजल भी खंडित हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर घायल कांवड़िये को निजी अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। इसके बाद धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए हरिद्वार से दोबारा पवित्र गंगाजल मंगवाकर कांवड़िये को उपलब्ध कराया गया, जिससे संभावित विवाद की आशंका समाप्त हो गई।

प्राथमिक उपचार के बाद घायल कांवड़िये की हालत सामान्य होने पर वह अपने साथियों के साथ पुनः अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया। कांवड़ यात्रियों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील व्यवहार की सराहना करते हुए शांतरशाह पुलिस का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर पुलिस के हस्तक्षेप से न केवल घायल श्रद्धालु को राहत मिली, बल्कि धार्मिक आस्था से जुड़े संवेदनशील मामले को भी शांतिपूर्वक सुलझा लिया गया।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 8 5 8 2
Users Today : 107
Users Yesterday : 361