Home » कांवड़ यात्रा » कांवड़ यात्रा में आस्था का सैलाब, आठवें दिन 39.15 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर लौटे

कांवड़ यात्रा में आस्था का सैलाब, आठवें दिन 39.15 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर लौटे

Share This Article

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा अपने चरम की ओर बढ़ रही है और हरिद्वार में आस्था का जनसैलाब लगातार उमड़ रहा है। गुरुवार को कांवड़ मेले के आठवें दिन करीब 39 लाख 15 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। इसके साथ ही यात्रा शुरू होने से अब तक 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

पुलिस कंट्रोल रूम के आंकड़ों के अनुसार इस बार कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। बड़ी संख्या में शिवभक्तों के पहुंचने के बावजूद प्रमुख कांवड़ मार्गों और गंगाघाटों पर व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सक्रिय हैं।

भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और अन्य जरूरी इंतजामों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी लगातार ड्यूटी पर तैनात हैं ताकि यात्रा सुचारु और सुरक्षित ढंग से संचालित हो सके।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित कांवड़ मार्गों का ही उपयोग करें, पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा सुरक्षित और व्यवस्थित कांवड़ यात्रा में सहयोग करें।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 8 5 8 2
Users Today : 107
Users Yesterday : 361