देहरादून। भारतीय रमाबाई अंबेडकर महासभा ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार आजाद ने जनपद देहरादून की मौजूदा जिला इकाई को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की।
संगठन की बैठक में देहरादून जिले में महासभा के विस्तार, सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय करने और नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को केवल जिला स्तर तक सीमित न रखकर विधानसभा और क्षेत्रीय स्तर तक मजबूत किया जाएगा, जिससे समाज के लोगों को एकजुट कर उनकी आवाज को प्रभावी तरीके से उठाया जा सके।
बैठक में योगराज को देहरादून जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें एक सप्ताह के भीतर नई जिला कार्यकारिणी तैयार करने तथा जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन का गठन करने का दायित्व दिया गया। प्रदेश नेतृत्व ने नई टीम में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को स्थान देने पर जोर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार आजाद ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को संगठित करने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना है। नई टीम के गठन के बाद संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर उन्हें चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
इस दौरान प्रदेश महासचिव आदेश पालीवाल, हरिद्वार जिला अध्यक्ष उमेश, समाजसेवी दीपक पेगवाल समेत देहरादून जनपद के महासभा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।














Users Today : 107
Users Yesterday : 361