
हरिद्वार में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने की मांग, पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल कर्मियों ने उठाया मुद्दा
हरिद्वार। बीएचईएल रानीपुर स्थित सीआईएसएफ कैंप परिसर में रविवार को पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक संगोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में हरिद्वार में केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) की डिस्पेंसरी खोलने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। सदस्यों ने कहा कि डिस्पेंसरी खुलने से पूर्व केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को स्वास्थ्य










