Home » लेटेस्ट खबर » मजदूरों के शोषण पर रोक और महिलाओं के अधिकारों के लिए मैदान में उतरेगा भारतीय जनता मजदूर संघ

मजदूरों के शोषण पर रोक और महिलाओं के अधिकारों के लिए मैदान में उतरेगा भारतीय जनता मजदूर संघ

Share This Article

हरिद्वार। मजदूरों के साथ होने वाले शोषण के मामलों को उठाने, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और संगठन को जिला स्तर तक सक्रिय बनाने की रणनीति पर भारतीय जनता मजदूर संघ ने मंथन किया। प्रदेश अध्यक्ष पोपिन कुमार मौर्य की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और महिला सशक्तिकरण के अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पोपिन कुमार मौर्य ने कहा कि मजदूरों के हितों की रक्षा केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। श्रमिकों की समस्याओं को सुनकर उन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना और जरूरतमंदों को सहायता दिलाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के दौरान उन्हें संगठन से जोड़ने, अधिकारों के प्रति जागरूक करने और शोषण से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की कार्ययोजना पर विचार किया गया। बैठक में इस बात पर भी जोर रहा कि संगठन की गतिविधियां प्रदेश के सभी जिलों तक पहुंचें और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां स्पष्ट हों।
संगठन की मजबूती के लिए जिला स्तर पर टीमों के गठन और आगामी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में राजनीतिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार, हरिद्वार जिला अध्यक्ष रवि कुमार, जिला महामंत्री जगवीर, कार्यकारी जिला अध्यक्ष शेखर कुमार सिंह, विधानसभा अध्यक्ष रवि मौर्य, रुड़की जिला अध्यक्ष सोनू कुमार सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी अंजलि कश्यप और पिंकी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 3 3
Users Today : 51
Users Yesterday : 316