दिल्ली से सिक्किम तक दुष्यंत गौतम का सफर, अब राज्यपाल बनकर निभाएंगे नई जिम्मेदारी
हरिद्वार। शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार, 12 अक्टूबर को छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल की घोषणा की। गौतम सिक्किम में ओम प्रकाश माथुर का स्थान लेंगे।…

