Home » लेटेस्ट खबर » स्वामी यतीश्वरानंद की पहल लाई रंग, रवासन नदी पर बनेगा 250 मीटर लंबा पुल

स्वामी यतीश्वरानंद की पहल लाई रंग, रवासन नदी पर बनेगा 250 मीटर लंबा पुल

Share This Article

हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयासों से रवासन नदी पर 250 मीटर लंबे पैदल स्टील ट्रस पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत शासन ने पुल निर्माण के लिए 9 करोड़ 12 लाख 40 हजार रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है।
सोमवार को स्वामी यतीश्वरानंद रसूलपुर में पुल निर्माण की मांग को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन में पहुंचे। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार ने शासनादेश पढ़कर सुनाया। स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई।
स्वामी यतीश्वरानंद ने बताया कि तत्कालीन कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन्होंने रसूलपुर में रवासन नदी पर पुल निर्माण का प्रस्ताव रखा था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की थी। अब शासन से मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र की महत्वपूर्ण मांग पूरी होने की दिशा में कदम बढ़ा है।
पुल बनने से रसूलपुर, मंगोलपुरा, आर्यनगर और लालढांग क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। खासकर पैदल नदी पार करने वाले लोगों को राहत मिलने के साथ गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा।
शासन ने निर्माण से पहले पुल की डिजाइन और ड्राइंग का तकनीकी अनुमोदन कराने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बजट की उपलब्धता के अनुसार ही निर्माण पर खर्च किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान, ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
———–

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 3 3
Users Today : 51
Users Yesterday : 316