Home » लेटेस्ट खबर » देवेंद्र शर्मा बने एनयूजे (आई) के जिलाध्यक्ष, जोगेंद्र मावी को महामंत्री की जिम्मेदारी

देवेंद्र शर्मा बने एनयूजे (आई) के जिलाध्यक्ष, जोगेंद्र मावी को महामंत्री की जिम्मेदारी

Share This Article

हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की हरिद्वार जिला इकाई का गठन प्रेस क्लब सभागार में आयोजित बैठक में किया गया। वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र शर्मा को जिलाध्यक्ष और जोगेंद्र मावी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, 25 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा को संयोजक बनाया गया।
एनयूजे (आई) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय ने जिलाध्यक्ष और महामंत्री के नामों की घोषणा की। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने की। उन्होंने पत्रकारों की एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। संगठन के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी ने आपसी समन्वय को आवश्यक बताया।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की बात कही। वरिष्ठ पत्रकार राहुल वर्मा, गुलशन नैयर, अमित शर्मा और बालकृष्ण शास्त्री ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकार जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा पूर्व में हरिद्वार प्रेस क्लब के महामंत्री रह चुके हैं। बैठक में 25 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बैठक का संचालन महामंत्री संदीप रावत ने किया।
इस मौके पर सुनील पाल, संदीप रावत, राजेश शर्मा, करन खुराना, सुभाष कपिल, राधिका नागरथ, कुमकुम शर्मा, प्रतिभा वर्मा, निशा शर्मा, ललितेंद्र नाथ, लव शर्मा, अनिल भास्कर, स्वरूप पुरी, प्रशांत शर्मा, चंद्रशेखर जोशी, मयूर सैनी, केपी चौहान, सुरेंद्र शर्मा, वैभव भाटिया, जयपाल सिंह, संजीव शर्मा, काशीराम सैनी, शमशेर बहादुर बम, सतीश गुजराल, गौरव कश्यप सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
————

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 3 3
Users Today : 51
Users Yesterday : 316