Home » राजनीति » कुंभ के 709 करोड़ के बजट का हिसाब सार्वजनिक करे मेला प्रशासन, UKD

कुंभ के 709 करोड़ के बजट का हिसाब सार्वजनिक करे मेला प्रशासन, UKD

Share This Article

हरिद्वार। कुंभ-2027 की तैयारियों में सरकारी बजट के उपयोग और विकास कार्यों में पारदर्शिता की मांग को लेकर भैरव सेना संगठन और उत्तराखंड क्रांति दल ने मेला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। दोनों संगठनों ने 709 करोड़ रुपये के बजट का कार्यवार विवरण सार्वजनिक करने की मांग की। सीसीआर टावर में अपर मेला अधिकारी के माध्यम से मेला अधिकारी सोनिका मीणा को ज्ञापन भेजा गया।
संगठनों ने मांग की कि कुंभ से संबंधित निर्माण कार्यों पर खर्च होने वाली धनराशि, कार्यों की गुणवत्ता और जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया की जानकारी सार्वजनिक की जाए। उन्होंने कहा कि कुंभ हरिद्वार की धार्मिक पहचान और प्रदेश की प्रतिष्ठा से जुड़ा आयोजन है। ऐसे में विकास कार्यों में पारदर्शिता और सरकारी धन के उचित उपयोग को सुनिश्चित करना जरूरी है।
भैरव सेना और यूकेडी ने कुंभ के निर्माण कार्यों में उत्तराखंड के स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता देने की मांग भी उठाई। संगठनों ने बाहरी और स्थानीय ठेकेदारों की भागीदारी का विवरण सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा कि कुंभ की तैयारियों में स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
ज्ञापन देने वालों में रवि जैन, जसवंत बिष्ट, उदित भारद्वाज, अंबर चौहान, निशांत कुमार और क्रिस राणा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 3 3
Users Today : 51
Users Yesterday : 316