Home » लेटेस्ट खबर » फेरबदल : 3 नए अफसर आए, 9 सर्किल में बंटी हरिद्वार पुलिस की कमान

फेरबदल : 3 नए अफसर आए, 9 सर्किल में बंटी हरिद्वार पुलिस की कमान

Share This Article

हरिद्वार। जनपद में तीन राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के आगमन के बाद एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के सर्किल में बड़ा फेरबदल किया है। प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जनपद में दो नए पुलिस सर्किल बढ़ाए गए हैं। अब जिले में कुल नौ सर्किलों की जिम्मेदारी अलग-अलग क्षेत्राधिकारियों को सौंपी गई है।
नई व्यवस्था के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी देवव्रत जोशी को बहादराबाद सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन कोतवाली बहादराबाद और कोतवाली कलियर रहेंगी।
नगर सर्किल की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी शिशुपाल नेगी को दी गई है। उनके अधीन कोतवाली नगर और कोतवाली श्यामपुर होंगी। ज्वालापुर सर्किल में क्षेत्राधिकारी संजय चौहान को तैनात किया गया है, जिसके अंतर्गत कोतवाली ज्वालापुर और कोतवाली पथरी रहेंगी।
सदर सर्किल की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र बलूनी को मिली है। इसके अंतर्गत कोतवाली सिडकुल और पुलिस लाइन रहेंगी। वहीं रुड़की सर्किल की कमान क्षेत्राधिकारी ओशिन जोशी को सौंपी गई है। उनके अधीन कोतवाली रुड़की और कोतवाली गंगनहर होंगी।
मंगलौर सर्किल में क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन कोतवाली मंगलौर और कोतवाली झबरेड़ा रहेंगी। लक्सर सर्किल की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी को दी गई है, जिनके अधीन कोतवाली लक्सर और कोतवाली खानपुर होंगी।
भगवानपुर सर्किल में क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे को तैनात किया गया है। उनके अधीन कोतवाली भगवानपुर और थाना बुग्गावाला रहेंगी। वहीं रानीपुर सर्किल की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी दक्ष शोखंद को सौंपी गई है। उनके अधीन कोतवाली रानीपुर और कोतवाली कनखल रहेंगी।
नई सर्किल व्यवस्था के बाद पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां नए सिरे से तय हो गई हैं। इससे क्षेत्रवार निगरानी और कानून-व्यवस्था की मॉनिटरिंग को और प्रभावी बनाने की कोशिश मानी जा रही है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 3 3
Users Today : 51
Users Yesterday : 316