Home » अपराध » 300 रुपये के विवाद में तीन जिंदगियां खत्म, पेचकस से वार कर वृद्ध दंपति समेत महिला को मार डाला

300 रुपये के विवाद में तीन जिंदगियां खत्म, पेचकस से वार कर वृद्ध दंपति समेत महिला को मार डाला

Share This Article

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के तपोवन स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में मंगलवार को तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। प्लंबर का काम करने वाले युवक ने 300 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में वृद्ध दंपति और उनके घर में काम करने वाली महिला पर पेचकस से हमला कर दिया। तीनों की मौत हो गई। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मृतकों में एयरफोर्स के सेवानिवृत्त अधिकारी 85 वर्षीय रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी और घर में सहायक के तौर पर काम करने वाली 45 वर्षीय शीला शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी राजकुमार मूल रूप से बांदा का रहने वाला है और पिछले करीब दो वर्षों से कपूर दंपति के घर प्लंबिंग का काम कर रहा था।
मंगलवार को भी राजकुमार काम के लिए कपूर दंपति के घर पहुंचा था। इसी दौरान 300 रुपये के भुगतान को लेकर उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने पेचकस से रमेश कपूर और उनकी पत्नी रजनी पर हमला कर दिया। घर में काम करने वाली शीला ने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद पड़ोसी तीनों को निजी वाहनों से अस्पताल ले गए।
वारदात के बाद आरोपी मौके से भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की पुलिस पड़ताल कर रही है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 3 3
Users Today : 51
Users Yesterday : 316