हरिद्वार (पूजा सिंह)ज्वालापुर के घासमंडी क्षेत्र में रविवार को गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
मृतका की पहचान घासमंडी निवासी आकाश की पत्नी सोनम (28) के रूप में हुई है। मायके वालों का आरोप है कि सोनम की शादी वर्ष 2022 में हुई थी और शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने दहेज में रुपये और वाहन की मांग किए जाने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया, लेकिन विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ।
रविवार को सोनम की अचानक मौत की सूचना मिलने पर मायके वाले ससुराल पहुंचे। वहां अंतिम संस्कार की तैयारी देख उन्होंने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसएसआई हर्ष अरोड़ा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।














Users Today : 102
Users Yesterday : 361