हरिद्वार(पूजा सिंह) कुंभ मेला-2027 के कार्यों के लिए अतिक्रमण चिह्नित करने पहुंची लोक निर्माण विभाग की टीम के साथ इंदिरा बस्ती में कथित तौर पर गाली-गलौज, हाथापाई और ईंटे फेंकी गई। विभागीय अभियंता की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायत के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर अर्थ सेतु से बैरागी कैंप, विश्व कल्याण आश्रम होते हुए ज्वालापुर-लक्सर मोटर मार्ग पर अतिक्रमण चिह्नित किया जा रहा था। इसी सिलसिले में विभागीय टीम श्रीयंत्र सेतु से इंदिरा बस्ती पहुंची। आरोप है कि सीमांकन शुरू होते ही कुछ लोगों ने टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर हाथापाई कर दी।
विभाग का आरोप है कि देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और लोगों ने ईंटे उठाकर अधिकारियों-कर्मचारियों पर फेंके। इस दौरान सरकारी काम प्रभावित हुआ और मौके पर भय का माहौल बन गया। शिकायत में सरकारी अभिलेख छीनने का गंभीर आरोप भी लगाया गया है।
सरकारी कार्य में तैनात टीम के साथ कथित मारपीट और पथराव की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इंस्पेक्टर देवेंद्र नेगी ने बताया कि शिकायत मिली है और उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।














Users Today : 102
Users Yesterday : 361