हरिद्वार (पूजा सिंह) बेडपुर चौक स्थित ढाबे पर रविवार देर रात करीब दो बजे पांच नकाबपोश युवकों ने ढाबा संचालक शोएब पुत्र इदरीश निवासी बेडपुर पर करीब छह राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग में शोएब बाल-बाल बच गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
शोएब के अनुसार वह रात करीब दो बजे ढाबे पर बैठा था। हाथ धोने के लिए उठकर गया तो सामने चार नकाबपोश युवक दिखाई दिए। इसी दौरान आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया गया कि आरोपी दो बाइकों पर सवार होकर आए थे और उनकी संख्या पांच थी। इनमें से दो युवकों के हाथों में तमंचे थे। आरोपियों ने एक के बाद एक करीब छह राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से करीब छर्रे बरामद किए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान के साथ ही फायरिंग के कारणों की भी जांच कर रही है। इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।














Users Today : 100
Users Yesterday : 361