धारचूला (पूजा सिंह) चमोली जिले में तमक नाले में हुई भीषण तबाही के दौरान लापता बंगाल इंजीनियर्स के जवान पंकज रेखोला का शव लंबे समय बाद बरामद हो गया। कालिका के गैर गांव निवासी 31 वर्षीय जवान के पार्थिव शरीर को आज सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जवान की मौत की खबर से परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
पंकज रेखोला पुत्र भीम सिंह बंगाल इंजीनियर्स में तैनात थे और चमोली जिले में जीआरईएफ में सेवाएं दे रहे थे। तमक नाले में जिस दिन भारी तबाही हुई, उसी दिन से वह लापता थे। काफी समय तक तलाश के बाद उनका शव बरामद हुआ।
पंकज की शादी महज सात माह पहले हुई थी। ऐसे में उनकी मौत ने परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है। अंतिम विदाई के दौरान पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ग्राम प्रधान विक्की पिंगल, रमेश थलाल, पूर्व सैनिक कैप्टन भूपाल सिंह सहित अन्य लोगों ने पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से देश सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले जवान को अंतिम विदाई दी।














Users Today : 100
Users Yesterday : 361