Home » धार्मिक » संगोली रायण्णा जयंती समारोह में जुटा धनगर समाज, एकता-शिक्षा और युवाओं की भागीदारी पर मंथन

संगोली रायण्णा जयंती समारोह में जुटा धनगर समाज, एकता-शिक्षा और युवाओं की भागीदारी पर मंथन

Share This Article

हरिद्वार (पूजा सिंह) दिल्ली कर्नाटक संघ में क्रांतिवीर संगोली रायण्णा महासंघ की ओर से वीर योद्धा क्रांतिवीर संगोली रायण्णा की जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने भाग लेकर उनके साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान समाज के प्रतिभाशाली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कृति, परंपरा और नई पीढ़ी की प्रतिभा की झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर कर्नाटक सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता एचएम रेवन्ना, कोप्पल के सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजशेखर हितनाल तथा दिल्ली कर्नाटक संघ के अध्यक्ष महादेव कुरबा से आत्मीय मुलाकात हुई। अतिथियों को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ संगठन को मजबूत करने, सामाजिक एकता, युवाओं की भागीदारी, शिक्षा, सम्मान और समाज के भविष्य से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मनोज धनगर ने कहा कि क्रांतिवीर संगोली रायण्णा का जीवन साहस और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज की एकता और अधिकारों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पाल होलकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर, कोषाध्यक्ष निहाल सिंह धनगर, हरपाल धनगर सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के लोग मौजूद रहे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 8 5 7 5
Users Today : 100
Users Yesterday : 361