Home » राजनीति » सीएम धामी को काले झंडे दिखाने से पहले साढ़े छह बजे मनोज धनगर घर से डिटेन

सीएम धामी को काले झंडे दिखाने से पहले साढ़े छह बजे मनोज धनगर घर से डिटेन

Share This Article

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सिडकुल आगमन से पहले पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी तरह का व्यवधान न हो, इसके लिए पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज धनगर को उनके ब्रह्मपुरी स्थित आवास से डिटेन कर लिया। बताया गया कि जिस समय पुलिस उनके घर पहुंची, उस समय वह नहा रहे थे।
पुलिस के अनुसार, मनोज धनगर द्वारा मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की तैयारी की जा रही थी। उनके पास बड़ी संख्या में काले झंडे होने की बात भी सामने आई है। विरोध अंकिता भंडारी प्रकरण और एसआईआर के मुद्दे को लेकर किया जाना बताया गया।
कांग्रेस नेता मनोज धनगर के साथ प्रवीण धनगर, पवन पाल धनगर, हर शरण बालियान, प्रवेश कटारिया, बबलू धनगर, बॉबी चौधरी, जगदीश धनगर और मोहित बाबर समेत अन्य लोग मौजूद थे। सूचना पर सिडकुल एसएसआई प्रवीण बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मनोज धनगर को डिटेन कर लिया।
वहीं, मनोज धनगर की ओर से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए। उनका कहना है कि वे संवैधानिक अधिकारों के तहत अपनी बात रखने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कहने पर पुलिस प्रशासन लोगों को संविधान के दायरे में रहकर भी अपनी बात रखने की अनुमति नहीं दे रहा है। उनका कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात रखने की आजादी मिलनी चाहिए।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 3 9
Users Today : 57
Users Yesterday : 316