Home » इंटरनेशनल » दिल्ली में प्रदर्शन के चलते छह ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

दिल्ली में प्रदर्शन के चलते छह ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Share This Article

हरिद्वार। सेंट्रल दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन और यातायात संबंधी एडवाइजरी के चलते रेलवे ने मुरादाबाद मंडल से संचालित छह ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। इससे देहरादून, हरिद्वार और दिल्ली के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन और ट्रैफिक एडवाइजरी को देखते हुए निर्धारित तिथियों पर छह ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा। इनमें 10 अक्टूबर को चलने वाली देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-लखनऊ मेल, नई दिल्ली-लखनऊ सुपरफास्ट और कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल हैं। वहीं, लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली मेल और सुपरफास्ट ट्रेनें 9 अक्टूबर को निरस्त रहेंगी।

महेश यादव ने यात्रियों से अपील की कि वे रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति की पुष्टि कर लें, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी न हो।

**निरस्त रहने वाली ट्रेनें**

1. ट्रेन संख्या 12056 देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस — 10 अक्टूबर।
2. ट्रेन संख्या 12229 लखनऊ-नई दिल्ली मेल — 9 अक्टूबर।
3. ट्रेन संख्या 12230 नई दिल्ली-लखनऊ मेल — 10 अक्टूबर।
4. ट्रेन संख्या 12429 लखनऊ-नई दिल्ली सुपरफास्ट — 9 अक्टूबर।
5. ट्रेन संख्या 12430 नई दिल्ली-लखनऊ सुपरफास्ट — 10 अक्टूबर।
6. ट्रेन संख्या 15303 कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस — 10 अक्टूबर।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 3 9
Users Today : 57
Users Yesterday : 316