Home » अपराध » क्वांटम यूनिवर्सिटी और उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र भिड़े, चार गिरफ्तार

क्वांटम यूनिवर्सिटी और उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र भिड़े, चार गिरफ्तार

Share This Article

हरिद्वार। मंडावर स्थित क्वांटम यूनिवर्सिटी और देहरादून की उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों के बीच बुधवार को झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने मौके से चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार को शिव विहार कॉलोनी, मंडावर के पीछे छात्रों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। मंडावर चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो चार युवक आपस में झगड़ते मिले। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चारों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया। उन्हें उपजिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार छात्रों में चिराग देशवाल (20) पुत्र विदोष कुमार निवासी कंकरखेड़ा, मेरठ, सार्थिक राठी (22) पुत्र अनुज कुमार निवासी सालाहपुर, थाना नकुड़, सहारनपुर, प्रियांशु मित्तल (22) पुत्र अश्वनी मित्तल निवासी कपिल बिहार, मिल रोड, सहारनपुर और शिवम चौहान (22) पुत्र राजीव कुमार निवासी उदय पार्क कॉलोनी, मोदीपुरम, मेरठ शामिल हैं।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 3 9
Users Today : 57
Users Yesterday : 316