Home » अपराध » एडीजी की फटकार का असर, रातोंरात दर्ज हुए साइबर ठगी के 43 मुकदमे

एडीजी की फटकार का असर, रातोंरात दर्ज हुए साइबर ठगी के 43 मुकदमे

Share This Article

हरिद्वार। दिन में एडीजी की फटकार और रात होते-होते पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई। जिले में साइबर अपराध के मामलों को लेकर पुलिस का यह बदला रुख चर्चा में है। एडीजी की नाराजगी के बाद पुलिस ने एक ही रात में साइबर ठगी से जुड़े 43 मुकदमे दर्ज कर दिए। जिले के आठ थानों में हुई इस कार्रवाई से साइबर अपराध के मामलों में पुलिस की सक्रियता सामने आई है।
साइबर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने को लेकर एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन ने शुक्रवार को नैनीताल में समीक्षा के दौरान नाराजगी जताई थी। इसके बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हुई और थाना स्तर पर लंबित मामलों की कार्रवाई शुरू कर दी गई। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज किए गए।
कार्रवाई के तहत हल्द्वानी कोतवाली में 15, मुखानी में 10 और रामनगर में आठ मुकदमे दर्ज किए गए। मल्लीताल में चार, तल्लीताल और लालकुआं में दो-दो, जबकि कालाढूंगी और भवाली में एक-एक मुकदमा दर्ज हुआ। इस तरह एक ही रात में कुल 43 मुकदमे दर्ज किए गए।
साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले संदिग्ध बैंक खातों और अन्य माध्यमों की भी जांच की जा रही है। पुलिस 378 सिमकार्ड ब्लॉक कर चुकी है। अब संदिग्ध खातों के जरिए हुए लेनदेन और ठगी की रकम के नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।
एडीजी की नाराजगी के बाद हुई इस कार्रवाई ने साइबर अपराध के मामलों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवालों के साथ-साथ कार्रवाई की रफ्तार भी चर्चा में ला दी है। अब निगाह इस बात पर है कि दर्ज मुकदमों की जांच कितनी तेजी से आगे बढ़ती है और साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े लोगों पर कब तक ठोस कार्रवाई होती है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 3 3
Users Today : 51
Users Yesterday : 316