Home » लेटेस्ट खबर » हरिद्वार में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने की मांग, पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल कर्मियों ने उठाया मुद्दा

हरिद्वार में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने की मांग, पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल कर्मियों ने उठाया मुद्दा

Share This Article

हरिद्वार। बीएचईएल रानीपुर स्थित सीआईएसएफ कैंप परिसर में रविवार को पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक संगोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में हरिद्वार में केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) की डिस्पेंसरी खोलने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। सदस्यों ने कहा कि डिस्पेंसरी खुलने से पूर्व केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने में सहूलियत होगी।
संगोष्ठी की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष रूपचंद आजाद ने की, जबकि संचालन संगठन सचिव राजीव शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक पवन सैनी का अध्यक्ष ने अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने हरिद्वार में सीजीएचएस डिस्पेंसरी की आवश्यकता और इससे संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
पवन सैनी ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले में हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि डिस्पेंसरी खुलवाने के लिए अपने स्तर से प्रयास करेंगे, ताकि पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल कर्मियों की समस्या का समाधान हो सके।
संगोष्ठी में राजेंद्र बाबू, पुष्कर, सुभाष कपूर, राज कपूर, रवि, वीरेंद्र सिंह, मैनपाल, केपी सिंह, गिरीश प्रसाद, जगतराम, आरके शर्मा, रघुवीर सिंह, प्रेम सिंह भंडारी, धर्मपाल सिंह, राम सिंह, ओमप्रकाश और नरेश चंद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 3 2
Users Today : 50
Users Yesterday : 316