Home » लेटेस्ट खबर » ड्यूटी पर जाते समय हादसे में कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार की मौत, पुलिस ने दी अंतिम विदाई

ड्यूटी पर जाते समय हादसे में कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार की मौत, पुलिस ने दी अंतिम विदाई

Share This Article

हरिद्वार। झबरेड़ा कोतवाली में तैनात कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार को वह झबरेड़ा कोतवाली से इकबालपुर चौकी में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। सैदाबाद के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्हें उपचार के लिए रुड़की के विनय विशाल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
प्रमोद कुमार वर्ष 1998 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले प्रमोद कुमार वर्तमान में परिवार के साथ गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं।
मंगलवार को एसएसपी हरिद्वार सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिजनों की मौजूदगी में उन्हें शोक सलामी दी और पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी। उनके निधन से हरिद्वार पुलिस परिवार में शोक है। पुलिस अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 6 3 3
Users Today : 68
Users Yesterday : 183