Haridwar। कुंभ से पहले हरिद्वार में विकास और सौंदर्यीकरण के कामों को लेकर सरकार ने बजट का पिटारा खोला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए कुल 78.18 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। इसमें हरिद्वार में कुंभ की तैयारियों और शहर के विकास से जुड़े कार्यों के लिए 28.64 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि शामिल है।
सरकार की मंजूरी के बाद भीमगोड़ा क्षेत्र के सौंदर्यीकरण पर 3.43 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शिवमूर्ति चौक से आर्यनगर चौक तक पुराने नाले के किनारे सड़क के डिवाइडर का पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण 7.35 करोड़ रुपये से होगा। वहीं वाटर स्क्रीन पर मल्टीमीडिया शो के साथ म्यूजिकल फाउंटेन लगाने के लिए 4.43 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। कुंभ और अर्द्धकुंभ की व्यवस्थाओं के लिए पुलिस विभाग को उपकरण और मशीनरी खरीदने के लिए भी 10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
हरिद्वार में श्रद्धालुओं की पेयजल जरूरतों को देखते हुए बहादराबाद, ज्वालापुर और कनखल क्षेत्र में अस्थायी पाइपलाइन, पानी की टंकियां और अन्य व्यवस्थाओं के लिए 3.68 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अलावा अल्मोड़ा, पौड़ी और बागेश्वर में सड़क सुधार के लिए बजट दिया गया है, जबकि ऊधमसिंह नगर में आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए 18 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।














Users Today : 28
Users Yesterday : 47