गंगा में स्नान करते-करते गहरे पानी में समा गए ऑस्ट्रेलियाई एनआरआई, घंटों की तलाश के बाद मिला शव
हरिद्वार। सात समंदर पार ऑस्ट्रेलिया से परिवार के साथ हरिद्वार पहुंचे 31 वर्षीय वास्तव मूर्ति के लिए गंगा स्नान आखिरी सफर साबित हुआ। धार्मिक यात्रा पर आए वास्तव मंगलवार दोपहर सप्तऋषि क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में समा गए। परिजनों की आंखों के सामने हुए इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।…

