: प्रमाणपत्र सत्यापन में इतिहास विषय की डिग्री संदिग्ध पाई गई
: मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कॉलेज प्रबंधन को कार्रवाई के दिए निर्देश
हरिद्वार (पूजा सिंह)। नेशनल इंटर कॉलेज धनौरी में कार्यरत इतिहास प्रवक्ता रेणु कुमारी के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच में इतिहास विषय की डिग्री फर्जी पाए जाने का मामला सामने आया है। मामले की जांच के बाद प्रकरण मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां से कॉलेज प्रबंधन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार रेणु कुमारी ने इतिहास प्रवक्ता के पद पर नियुक्ति के लिए प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों में हिमाचल प्रदेश स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय से एमए (इतिहास) की डिग्री लगाई थी। दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान संबंधित विश्वविद्यालय को प्रमाणपत्र भेजे गए, लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से उक्त डिग्री का सत्यापन नहीं किया गया। इसके बाद एसआईटी स्तर पर मामले की जांच शुरू की गई।
करीब तीन माह तक चली जांच के बाद रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजी गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि अन्य अभिलेखों का सत्यापन सही पाया गया, लेकिन एमए इतिहास की डिग्री से संबंधित सीरियल नंबर, प्रवेश संख्या और पंजीकरण संख्या के आधार पर वर्ष 2014 की डिग्री फर्जी पाई गई। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नेशनल इंटर कॉलेज प्रबंधन को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
Also Read This :
https://indialakshyanews.com/mini-stadium-construction-work-started-in-rasulpur-mithiberi/














Users Today : 27
Users Yesterday : 86