Home » खेल » रसूलपुर मीठीबेरी में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य शुरू

रसूलपुर मीठीबेरी में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य शुरू

Share This Article

हरिद्वार (पूजा सिंह) लालढांग क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर मीठीबेरी में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने फीता काटकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेल और शिक्षा के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मॉडल डिग्री कॉलेज के बाद मिनी स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए स्वान झूला पुल निर्माण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने बताया कि मिनी स्टेडियम का निर्माण एक हेक्टेयर भूमि पर एचआरडीए द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वामी यतीश्वरानंद का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 2 0 6 8
Users Today : 53
Users Yesterday : 127