हरिद्वार(पूजा सिंह)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, ज्योतिर्लिंग मंदिर और ऋषिकेश को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस, खुफिया विभाग और अन्य जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।
♥
चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए केदारनाथ, बद्रीनाथ और यात्रा मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रमुख धार्मिक स्थलों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष नजर रखी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।
सुरक्षा के मद्देनजर हरिद्वार नगर निगम परिसर और मेयर कार्यालय के आसपास भी निगरानी बढ़ा दी गई है तथा संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।














Users Today : 25
Users Yesterday : 86