Home » अपराध » हरिद्वार में वन आरक्षियों पर हमला, वर्दी फाड़ी, मोबाइल नहर में फेंका; तीन नामजद, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार में वन आरक्षियों पर हमला, वर्दी फाड़ी, मोबाइल नहर में फेंका; तीन नामजद, मुकदमा दर्ज

Share This Article

हरिद्वार (प्रवीण कुमार) श्यामपुर रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में गश्त कर रहे दो वन आरक्षियों पर कार सवार नशेड़ी युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने वन कर्मियों के साथ मारपीट की, वर्दी फाड़ दी, सरकारी कार्य में बाधा डाली और वीडियो बनाने के लिए निकाला गया मोबाइल छीनकर नहर में फेंक दिया। तीन आरोपियों को नामजद करते हुए कोतवाली श्यामपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

वन आरक्षी ललित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जून की शाम करीब 6:30 बजे वह वन आरक्षी अश्वनी कुमार के साथ श्यामपुर बीट के कक्ष संख्या-7 स्थित नहर पटरी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार की ओर से एक कार आरक्षित वन क्षेत्र की ओर आती दिखी। कार रोककर पूछताछ करने पर सवार पांच युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सभी नशे की हालत में प्रतीत हो रहे थे। इसी दौरान युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी ने कार से लोहे का पाइप निकालकर जानलेवा हमला किया। सरकारी वाहन को आता देख दो आरोपी फरार हो गए।

तहरीर में शिवम कश्यप, अनूल और विकास सिंह को नामजद किया गया है। वन आरक्षी ने आशंका जताई कि समय पर मदद न पहुंचती तो आरोपी हत्या कर शव नहर में फेंक सकते थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 8 5 8 8
Users Today : 113
Users Yesterday : 361