Home » अपराध » 15 दिन से लापता प्रमोद सैनी का शव मिला जंगल में टुकड़ों में-शेरपुर बेला में सनसनी, पुलिस और विधायक पहुंचे मौके पर

15 दिन से लापता प्रमोद सैनी का शव मिला जंगल में टुकड़ों में-शेरपुर बेला में सनसनी, पुलिस और विधायक पहुंचे मौके पर

Share This Article

हरिद्वार (PRAVEEN KUMAR) खानपुर क्षेत्र के शेरपुर बेला के जंगल में एक युवक का शव टुकड़ों में कटा मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 15 दिनों से लापता प्रमोद सैनी के रूप में हुई है, जिसकी तलाश उसके परिजन और पुलिस दोनों मिलकर कर रहे थे।

आज एक स्थानीय व्यक्ति की नजर जंगल में पड़े शव के टुकड़ों पर पड़ी। उसने तत्काल खानपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्रीय विधायक उमेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने शव के टुकड़ों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रमोद सैनी के परिजन बीते 15 दिनों से उसकी तलाश में थे और पुलिस में लापता होने की शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। शव के टुकड़ों में मिलने से यह मामला संदिग्ध हत्या की ओर इशारा कर रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 8 5 8 2
Users Today : 107
Users Yesterday : 361