Home » राजनीति » सहकारी चुनाव में बवाल, विकास तिवारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

सहकारी चुनाव में बवाल, विकास तिवारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Share This Article

हरिद्वार(POOJA SINGH)। केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार की प्रबंध समिति के चुनाव के दौरान सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के दो गुटों के बीच जमकर बवाल हो गया। चुनाव स्थल पर लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले, जिससे अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री मदन कौशिक के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता विकास तिवारी को दौड़ाकर पीटा। हालांकि दूसरे पक्ष ने इन आरोपों से इनकार करते हुए खुद पर हमला होने का दावा किया है।

विकास तिवारी ने आरोप लगाया कि दोपहर करीब 3:45 बजे सुशील चौधरी, उनके भतीजे शिवम कुमार और 15 से अधिक लोगों ने पहले से घात लगाकर उन पर जानलेवा हमला किया और लाठी-डंडों से मारपीट की।

वहीं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुशील चौधरी का कहना है कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान कराने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान विकास तिवारी और उनके साथ आए लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने दावा किया कि जान बचाने के लिए उन्हें नगर कोतवाली में शरण लेनी पड़ी। उनकी ओर से फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि विकास तिवारी की तहरीर मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष से शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार की प्रबंध समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव मंगलवार को होना है। चुनाव से ठीक पहले भाजपा नेताओं के बीच हुई इस हिंसक झड़प ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

 

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 1 9 1 5
Users Today : 27
Users Yesterday : 86