हरिद्वार (POOJA SINGH) चारधाम यात्रा और धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभालने के बाद सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की तीन कंपनियों को मंगलवार को औपचारिक विदाई दी गई। एसपी सिटी अभय सिंह ने जवानों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एसएसबी के जवानों ने निर्धारित आठ घंटे के स्थान पर कई बार 10 से 12 घंटे तक लगातार ड्यूटी कर अपनी जिम्मेदारी का उत्कृष्ट निर्वहन किया।
उन्होंने बताया कि लगभग दो माह तक 270 जवानों ने हरकी पैड़ी, शंकराचार्य चौक, मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर, चंडी चौक तथा नारसन बॉर्डर सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली। जवानों ने ड्यूटी के साथ-साथ अपने मेस और अन्य व्यवस्थाओं का संचालन भी अनुशासित ढंग से किया।
एसपी सिटी ने बताया कि एसएसबी केंद्र सरकार के अधीन कार्य करने वाला बल है, जिसे चुनावों, धार्मिक आयोजनों और अन्य बड़े कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया जाता है।
विदाई समारोह में 9वीं वाहिनी बलरामपुर (उत्तर प्रदेश) और 43वीं वाहिनी सिद्धार्थनगर के अधिकारियों एवं जवानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सहायक कमांडेंट ज्ञान प्रकाश, इंस्पेक्टर राजेश मीणा, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह शेखावत, लालचंद, मोहिंदर पाल सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।














Users Today : 53
Users Yesterday : 127