Home » अजब – गजब » शौक पड़ा भारी : चोरी के हीरे का हार पहनकर बनाई रील, पहुंच गई जेल

शौक पड़ा भारी : चोरी के हीरे का हार पहनकर बनाई रील, पहुंच गई जेल

Share This Article

POOJA SINGH देहरादून। सोशल मीडिया पर बनाई गई एक रील ने एक साल पुरानी लाखों रुपये के गहनों की चोरी का राज खोल दिया। राजपुर थाना पुलिस ने पूर्व घरेलू सहायिका विमला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत के हीरे और सोने के आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार सिक्का किमाया ग्रीन आईटी पार्क निवासी नितिशा वत्स के घर से करीब एक वर्ष पहले हीरे और सोने के गहने चोरी हो गए थे। काफी समय तक चोरी का कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच नितिशा वत्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी पूर्व घरेलू सहायिका विमला की रील देखी, जिसमें वह वही हीरे का हार पहने नजर आई जो उनके घर से चोरी हुआ था।
हार की पहचान होते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद राजपुर पुलिस ने विमला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि उसने घर में काम करने के दौरान भरोसे का फायदा उठाकर लॉकर से गहने चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये के आभूषण बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 1 9 1 5
Users Today : 27
Users Yesterday : 86