Home » शिक्षा » प्रवक्ता नागरिक शास्त्र परीक्षा की नई तिथि घोषित,, 4 जुलाई से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र

प्रवक्ता नागरिक शास्त्र परीक्षा की नई तिथि घोषित,, 4 जुलाई से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र

Share This Article

POOJA SINGH हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) सेवा परीक्षा-2025 के अंतर्गत नागरिक शास्त्र विषय की मुख्य लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी है। पहले 10 मई को प्रस्तावित यह परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।
आयोग के अनुसार अब नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा 18 जुलाई (शनिवार) को दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
परीक्षा के प्रवेश पत्र 4 जुलाई से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने कहा कि प्रवेश पत्र डाक से नहीं भेजे जाएंगे तथा अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा।
आयोग ने यह भी बताया कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान श्रुतलेखक का विकल्प चुनने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए श्रुतलेखक की अनुमति संबंधी अलग विज्ञप्ति भी वेबसाइट पर जारी की गई है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 2 0 6 8
Users Today : 53
Users Yesterday : 127