POOJA SINGH हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ग्राम बोडाहेड़ी में बड़ी कार्रवाई करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में 22 महिलाओं और 29 पुरुषों समेत कुल 51 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, हाल ही में गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट और विवाद के दौरान छतों से पथराव किया गया था, जिससे क्षेत्र में तनाव और कानून व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज कराए गए हैं।
थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ड्रोन कैमरों के साथ गांव पहुंची। ड्रोन की मदद से छतों पर रखे गए ईंट-पत्थरों की निगरानी की गई और संबंधित लोगों से उन्हें तत्काल हटवाया गया। पुलिस ने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि भविष्य में छतों पर ईंट-पत्थर जमा कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से छतों पर ईंट-पत्थर रखने वाले 22 महिलाओं और 29 पुरुषों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 126/135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।














Users Today : 107
Users Yesterday : 361