Home » नेशनल » प्रसूता की मौत से आक्रोश, 45 दिन में स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की चेतावनी

प्रसूता की मौत से आक्रोश, 45 दिन में स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की चेतावनी

Share This Article

POOJA SINGH देहरादून। हरिनगर लेटाल गांव की गर्भवती महिला सरिता देवी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) थराली से रेफर किए जाने के दौरान एंबुलेंस में मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में विकासखंड के ग्राम प्रधानों ने ग्रामीणों के साथ प्रधान संघ के बैनर तले तहसील परिसर में प्रदर्शन कर शासन और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य निदेशक को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में प्रसूता की मौत की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की गई। प्रधान संघ ने कहा कि तीन विकासखंडों और तीन तहसीलों की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले सीएचसी थराली में लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी बनी हुई है, जिससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता।

संघ ने अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती, आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन, 24 घंटे सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था तथा सभी रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की मांग उठाई। प्रधान संघ ने चेतावनी दी कि यदि 45 दिनों के भीतर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 1 9 1 4
Users Today : 26
Users Yesterday : 86