Home » अपराध » 35 बीघा कॉलोनी में करोड़ों की ठगी, साझेदारों पर मुकदमा

35 बीघा कॉलोनी में करोड़ों की ठगी, साझेदारों पर मुकदमा

Share This Article

POOJA SINGH हरिद्वार। विकसित की जा रही एक आवासीय परियोजना में साझेदारी के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर बहादराबाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गीता इन्फ्राटेक के साझेदार महेंद्र सिंह सैनी और प्रीतम सिंह ने शिकायत में बताया कि ग्राम मूलदासपुर उर्फ माजरा और बढ़ेड़ी राजपूतान में करीब 35 बीघा भूमि पर आवासीय कॉलोनी विकसित करने के लिए एचआरडीए से नक्शा स्वीकृत कराया गया था। इसके बाद राजेश गुप्ता निवासी दिल्ली और क्षितिज अवस्थी निवासी पंचकूला को संयुक्त विकास समझौते के तहत परियोजना में साझेदार बनाया गया। समझौते के अनुसार दोनों को छह किश्तों में भूमि का मूल्य चुकाना था, लेकिन आरोप है कि उन्होंने केवल एक करोड़ रुपये का ही भुगतान किया।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बहादराबाद में इस प्रोपर्टी में लंबे 2अरसे से खींचतान चली आ रही है। इसके बाद दोनों ने बिना अन्य साझेदारों की सहमति के परियोजना को अपनी बताकर कई लोगों से प्लॉट बुकिंग के नाम पर अग्रिम धनराशि वसूल ली। आरोप है कि यह रकम फर्म के खाते में जमा कर उसे अपना निवेश दर्शाया गया, जबकि कुछ धनराशि का निजी उपयोग भी किया गया। कई बार स्पष्टीकरण मांगने के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि शेष भुगतान की मांग करने पर आरोपियों ने कथित रूप से पांच गुना रकम की मांग की और रकम नहीं देने पर जमीन को विवादित कराने तथा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और बहादराबाद पुलिस से की गई। बहादराबाद थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 2 0 8 0
Users Today : 65
Users Yesterday : 127