Home » अपराध » दरिन्दगी : मासूम बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाला जनरल स्टोर संचालक वृद्ध पहुंचा सलाखों के पीछे,

दरिन्दगी : मासूम बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाला जनरल स्टोर संचालक वृद्ध पहुंचा सलाखों के पीछे,

Share This Article

POOJA SINGH हरिद्वार। दो मासूम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में रानीपुर पुलिस ने जनरल स्टोर संचालक 57 वर्षीय वृद्ध को ग्राम गढ़ को गढ़मीरपुर तिराहे से गिरफ्तार किया है।
मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने बना देर किए वृद्ध के खिलाफ बच्चियों के परिजनों की तहरीर पर देर रात रानीपुर थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
घटना रविवार दोपहर करीब 1:45 बजे की बताई जा रही है, जब सुमन नगर चौकी क्षेत्र के एक गांव की दो बच्चियां घर के पास स्थित जनरल स्टोर पर सामान खरीदने गई थीं। आरोप है कि दुकानदार ने पहले एक बच्ची के साथ अभद्रता की और बाद में दूसरी बच्ची के साथ भी वही व्यवहार दोहराया। बच्चियों के दो घंटे बाद तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और मस्जिद से अनाउंसमेंट भी कराई गई।
पुलिस के अनुसार, पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो जांच में अहम सबूत साबित हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी अनुज बालिया पुत्र जयप्रकाश, निवासी गढ़ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया है। मेडिकल जांच के आरोपी को कोर्ट से जेल भेज दिया है।
——-

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 2 0 6 8
Users Today : 53
Users Yesterday : 127