Home » अपराध » पुलिस ने नहीं सुनी तो पहुंचे अदालत, अब 21 आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने नहीं सुनी तो पहुंचे अदालत, अब 21 आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Share This Article

POOJA SINGH हरिद्वार। जमीन विवाद को लेकर हुई कथित फायरिंग, पथराव और मारपीट के मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने 14 नामजद और सात अज्ञात समेत कुल 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार दीनारपुर निवासी संतोक सिंह ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वर्ष 1986 की चकबंदी के दौरान छोड़े गए खाद के खत्तों पर उनका परिवार लंबे समय से काबिज है। आरोप है कि गांव के पुनीत और विनीत कुछ समय से उक्त भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।

शिकायत में कहा गया है कि छह जून को पुनीत, विनीत सहित 14 नामजद और सात अज्ञात लोग असलहे, लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर तथा जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने फायरिंग और पथराव करते हुए संतोक सिंह के पुत्र गुलाब सिंह तथा भतीजों मंजीत सिंह और कुलवीर सिंह पर हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए।

संतोक सिंह का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को देने और तहरीर सौंपने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जिसके बाद उन्होंने अदालत की शरण ली। क्षेत्राधिकारी लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अदालत के आदेश पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 2 0 6 8
Users Today : 53
Users Yesterday : 127